फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीआई का किया विरोध, डीएम को दिया ज्ञापन 

Tue, 16 Jan 2018 11:39 PM IST
santkabirnagar
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा रिटेल में एफडीआई की मंजूरी का विरोध किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। 
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आफताब आलम खां के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार रिटेल में विदेशी निवेश को मंजूरी देकर छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ने का कुचक्र रच रही हैं। कहा कि जीएसटी से लेकर ई-बिल तक मोदी सरकार ने हर ओर से व्यापारियों को घेरने का काम कर रही है। अगर सरकार ने रिटेल में एफडीआई वापस नहीं लेती है तो हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा। इस दौरान अंकुर यादव, मोहम्मद सहाबुद्दीन, रोशन अली, आशुतोष राय, डॉ. उदयभान, सुधीर कुमार सिंह, आलोक श्रीवास्तव, सूर्या त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें