फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षकों ने भिक्षाटन कर जताया विरोध, नहीं किया मूल्यांकन

Wed, 21 Mar 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मूल्यांकन का बहिष्कार कर एचआर इंटर कॉलेज के बाहर भीख मांग कर प्रदर्शन करते वित्त विहीन शिक्षक संघ के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विहीन गुट एवं वित्त विहीन शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। विरोध स्वरूप भिक्षाटन किया और ख्ाुद काे मूल्यांकन कार्य से दूर रखते हुए केंद्रों पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष समय देव पांडेय व प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार वित्त विहीन शिक्षकों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन बहिष्कार तब तक चलता रहेगा जब तक कि मुख्यमंत्री व माध्यमिक शिक्षा मंत्री के द्वारा वित्त विहीन शिक्षकों के लिए सम्मानजनक मानदेय की घोषणा नहीं कर दी जाती है।

इस दौरान श्यामधर सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, विजय प्रकाश यादव, गजेंद्र कुमार त्रिपाठी, अनिल सिंह, आलोक यादव, नीरज श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, प्रदीप कुमार, अवधेश साहनी, पुजारी, चक्रपाणि भारती, दिनेश चौधरी, अनिरूद्ध शर्मा, बसंत त्रिपाठी, अशोक चौधरी, अनिरूद्ध पाठक, शैलेंद्र प्रसाद, भारत भूषण पांडेय, राकेश भारती, राम रोहित यादव, अरविंद गुप्ता, जाकिर अली खान, अरविंद नाथ पांडेय, फूलचंद्र, त्रियुगीनाथ पांडेय, मलय कुमार पांडेय, गंगा प्रसाद दूबे, गोपाल यादव, संजीव शुक्ल, शत्रुजीत राय, नीतू पांडेय, प्रतिभा यादव, रीता यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें