रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के ग्राम प्रधानों ने बुधवार को कंप्यूटर ऑपरेटर पर समय से कार्य न करने का आरोप लगाकर लिखित शिकायत की। जिसके बाद बीडीओ ने आॅपरेटर से स्पष्टीकरण मांगा है।
ग्राम प्रधानों ने बताया कि कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर की कार्यशैली ठीक नहीं है। मस्टरोल, स्वीकृति कार्य की आईडी, ग्राम पंचायतों के रिजेक्ट खातों में गलत फीडिंग, डिमांड के अतिरिक्त जाॅबकार्ड का मस्टरोल जारी करना, एपीओ व बीडीओ के हस्ताक्षर और आदेश के बाद कार्य नहीं किया जाता है। जिससे ग्राम प्रधानों का कार्य समय से नहीं हो पाता है।
मामले को संज्ञान में लेते हुए बीडीओ आनंद कुमार ने कंप्यूटर ऑपरेटर से स्पष्टीकरण मांगा है। कंप्यूटर ऑपरेटर माधुरी ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है। फाइल जैसे ही स्वीकृत होकर आती है वैसे ही मस्टरोल निकाल दिया जाता है।
इस मौके पर मुकेश यादव, अताउलहक, अद्या प्रसाद, महेन्द्र यादव, वहीद, प्रेमशिला, राजन पांडेय, कुलदीप आदि माैजूद रहे।