फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जामुन की डाल से दबकर व्यक्ति की मौत

Wed, 25 Jun 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव में बुधवार की सुबह जामुन की डाल गिरने से दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिला अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बनकटवा गांव निवासी राजेश चौरसिया पुत्र श्रीराम 45 वर्ष अपने घर के सामने स्थित जामुन के पेड़ के नीचे सुबह लगभग 9:30 बजे के आसपास जामुन बीन रहे थे। उसी दौरान जामुन की डाल टूटकर उनके ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ग्रामीणों की मदद से घायलावस्था में उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रशासन सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें