फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कानून की जानकारी होने पर ही कर सकते हैं अधिकारों की रक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कानून की जानकारी से ही अधिकारों की रक्षा की जा सकती है। छात्राओं को देश दुनिया के खबरों से अपडेट रहने की जरूरत है। पढ़ी लिखी जागरूक बेटी देश की कर्णधार हैं।
उक्त बातें विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कही। वह पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस सहायता नंबर 112, महिला सुरक्षा से जुड़े नंबर 181 व 1098 तथा प्राधिकरण का टोलफ्री नंबर 15100 के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ा गहना है क्योंकि पढ़ी-लिखी बेटी परिवार की खुद वकील होती है। उन्होंने गुड टच व बैड टच के बारे में बताया।
विज्ञापन

इसके साथ ही किसी भी प्रकार का असहज व्यवहार होने पर कानून की मदद लेने की बात करते हुए पाॅक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय ने संविधान में वर्णित प्रावधान व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें