फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वरिष्ठता सूची जारी न होने से शिक्षकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित होने से शिक्षकों में रोष है। वरिष्ठता सूची जारी करने एवं पदोन्नति हेतु काउंसिलिंग की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षकों के दल ने डीएम कार्यालय पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार संगठन द्वारा निवेदन किया जा चुका है लेकिन अभी तक न तो रिक्त सीटों की सूची जारी की गई है, न ही वरिष्ठता सूची और न ही पदोन्नति हेतु काउंसिलिंग की तिथि घोषित की गई है।
16 अक्तूबर को जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठता सूची जारी करते हुए सात नवंबर तक कर देनी थी। बावजूद अभी तक जनपद में वरिष्ठता सूची एवं पदोन्नति की कार्रवाई पूर्ण नहीं हो सकी है। संगठन ने मांग की है कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से वरिष्ठता सूची तथा पदोन्नति काउंसिलिंग की तिथि घोषित की जाए। इस अवसर पर अमरेश कुमार चौधरी, अभिषेक श्रीवास्तव, आरिफ अंसारी आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें