फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 3500 के सापेक्ष मात्र 1511 ने किया इंस्पायर अवार्ड का आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना में आवेदन करने से वंचित विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अक्तूबर कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित थी।
विज्ञापन

जिले में 3500 विद्यार्थियों के आवेदन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 1511 आवेदन हो चुके हैं। योजना के तहत कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को ईएमआईएएस पोर्टल पर पंजीकरण कराने के साथ इंस्पायर मानक मोबाइल एप के माध्यम से अपना आवेदन करना होगा।
जिले के 283 माध्यमिक विद्यालयों के अलावा अन्य विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी इसमें प्रतिभाग कर सकेंगे। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत विद्यार्थियों को विज्ञान विषय से संबंधित मॉडल तैयार कर अपनी नई सोच और नवाचार प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों को मॉडल तैयार करने के लिए सरकार की ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक सोच को मॉडल के रूप में विकसित करने का अवसर मिलेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन की तारीख बढ़ने से अधिक विद्यार्थियों को योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विद्यालयों को भी निर्देशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों को आवेदन के लिए प्रेरित करें और अधिक से अधिक पंजीकरण कराएं। योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनशीलता, नवाचार और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें