फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्याज के दाम बढ़े, महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट

विज्ञापन
दुकान पर बिक्री के लिए रखी गई प्याज। संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां। सब्जियों के बाजार में प्याज के दाम बढ़ने से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। प्याज की कीमतों में तेजी का असर सेमरियावां समेत क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में दिखाई दे रहा है। सेमरियावां, करही, लोहरौली, सालेहपुर, दुधारा, उसराशहीद, सेहुड़ा, दानोकुइयां, नव्वागांव, चिउटना और टेमारहमत आदि चौराहों पर साप्ताहिक बाजार लगती है।
विज्ञापन

सोमवार को सेमरियावां बाजार में ग्राहक प्याज खरीदने से पहले भाव पूछते नजर आए। रोजाना लगने वाली सब्जी की दुकानों पर भी बढ़े दाम का असर दिखाई दे रहा है।
प्याज की कीमत बढ़ने से सबसे अधिक असर मध्यम और गरीब परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाली प्याज अब लोगों को जरूरत के हिसाब से खरीदने की बजाय हिसाब-किताब लगाकर खरीदनी पड़ रही है। ग्राहकों का कहना है कि सब्जियों, तेल और मसालों के खर्च के बीच प्याज के दाम बढ़ने से महीने का बजट प्रभावित हो रहा है। बाजारों में प्याज 50 से 60 रुपये किलोग्राम बिक रही है।
विज्ञापन

00000000000000000000
साप्ताहिक बाजारों में बढ़ी हलचल
साप्ताहिक बाजारों में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग सब्जी खरीदने पहुंचते हैं। बाजार में प्याज की मांग बनी रहने के बावजूद बढ़े भाव के कारण कई ग्राहक कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। वहीं रोजाना दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि प्याज की कीमत में तेजी का असर खरीदारी पर भी पड़ रहा है।
000
मंडी से महंगा मिल रहा प्याज
सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक मंडी से प्याज महंगे भाव में मिलने के कारण खुदरा बाजार में भी कीमत बढ़ानी पड़ रही है। सतीश कुमार, राजेश कुमार, राम कुमार, नरेंद्र आदि दुकानदारों का कहना है कि प्याज की आवक और मंडी के भाव में उतार-चढ़ाव का सीधा असर स्थानीय बाजार पर पड़ता है। आवक सामान्य होने और मंडी भाव में कमी आने पर खुदरा कीमतों में भी राहत मिलने की उम्मीद है। प्याज के बढ़े दाम ने फिलहाल क्षेत्र के उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। लोगों को अब कीमतों में कमी आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें