फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल पुनानी बियर किया नष्ट

विज्ञापन
एक साल पुनानी बियर किया नष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एक गोदाम में पिछले वर्ष की रखी गई 828 पेटी बियर को नष्ट किया गया। एक्सपायर हो चुकी बियर को बीते वर्ष अप्रैल को ही नष्ट किया जाना चाहिए था, लेकिन उसे साल भर तक रखा गया। शनिवार को एसडीएम और आबकारी अधिकारी की मौजूदगी में 828 गत्तों को गोदाम से निकाला गया और वहीं सड़क के किनारे गड्ढेे में गिराकर नष्ट किया गया।
विज्ञापन

अनुबंधित दुकानों पर भेजी जाने वाली शराब और बियर की बिक्री का हर महीने हिसाब रखा जाता है। प्रतिवर्ष 31 मार्च को बचे स्टॉक की गणना की जाती है। इस बचे स्टॉक को निर्माता कंपनी और विभाग की अनुमति के उपरांत ही अगले वित्तीय वर्ष में बेचा जा सकता है। आबकारी अधिकारी श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि बीते वर्ष 31 मार्च को गणना के बाद स्टॉक में बचे 828 पेटी बियर को शहर के नेदुला चौराहे के नजदीक बीयर के गोदाम में रखा गया था। 
आबकारी अधिकारी का कहना था कि नियमत: यह स्टॉक हटाकर ही गोदाम में नया स्टॉक रखा जाना चाहिए था, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। इस वर्ष के सत्यापन से पूर्व इसकी जानकारी होने पर कार्रवाई की गई और सभी एक्सापयरी डेट वाले स्टॉक को नष्ट कराया गया। एसडीएम एसपी सिंह ने बताया कि आबकारी विभाग के अभिलेख के अनुसार बीते वर्ष 31 मार्च को 828 पेटी बियर को एक्सपायर बताया गया था। शनिवार को गणना में पुराना स्टॉक पूरा मिला जिसे नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें