फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गोवध के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिए एक हफ्ते का अल्टीमेटम

Sun, 12 Jan 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के परसा शुक्ल में विश्व हिंदू महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को पहुंचकर उस स्थल को देखा जहां पर कटे हुए प्रतिबंधित पशु का अवशेष मिला था। संघ ने पुलिस प्रशासन को एक सप्ताह का समय घटना के अनावरण के लिए दिया है। साथ ही चेतावनी दी की आरोपी नहीं पकड़े गए तो थाने का घेराव करेंगे। परसा शुक्ल गांव के बेचिरागी गांव महली के सिवान के एक कुआं में शुक्रवार को प्रतिबंधित पशु का अवशेष मिला था। इसको लेकर रविवार को विश्व हिन्दू महा संघ के प्रदेश मंत्री अखण्ड प्रताप सिंह के नेतृत्व में संत कबीर नगर जिला अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी, जिला महामंत्री सोनू गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंचे। वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और घटना की जानकारी ली गई।
विज्ञापन


चौकीदार की शिकायत पर अज्ञात पर गोवध अधिनियम के तहत केस द
धर्मसिंहवा। धर्मसिंहवा थाना पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर गोहत्या के मामले में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार परसा शुक्ल गांव निवासी भूखल ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि वह चौकीदार हैं। उनके गांव के पश्चिम दक्षिण दिशा में भवानीशंकर शुक्ल के खेत में स्थित पीपल के पेड़ के पास स्थित कुआं में एक क्षत-विक्षत पशु का शव पड़ा है। उसका सिर धड़ से अलग है और देखने में काला रंग है। उसके शरीर के पिछले पैर का कुछ भाग गांव के दक्षिण व रसूलपुर उत्तर नहर पुलिया के नीचे पड़ा हुआ है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें