फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश, बढ़ गई गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है। रविवार को अचानक मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। दोपहर बाद हल्की बारिश भी हुई।
विज्ञापन

बारिश के बाद तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई। मौसम में बदलाव का असर असर बाजारों में भी दिखाई दिया। अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ काफी कम रही। बारिश से सड़कें कीचड़मय हो गईं। सड़क पर फिसलन के कारण राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
रविवार को सुबह धूप निकली लेकिन दस बजे के करीब अचानक आसमान में बादल छाने लगे। धुंध के साथ कोहरे का वातावरण छा गया। रविवार होने की वजह से अधिकांश लोग घर पर ही थे। खराब मौसम के कारण लोगों ने बाहर निकलने से भी परहेज किया। दोपहर बाद हल्की बारिश होने के कारण ठंड और बढ़ गई। लोग ठंड से कांपते नजर आए। जो लोग घर से बाहर निकले, वह जहां अलाव जलता दिखा वहीं ठहर गए। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते कीचड़ युक्त सड़कों पर फिसलन के कारण दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। पैदल आने-जाने वालों के कपड़े खराब हो गए। शाम तक मौसम इसी प्रकार बना रहा। बाजारों की भी चहल-पहल काफी कम रही। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखे। शाम के समय लोग विभिन्न चाैराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव के पास ठहर कर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते नजर आए।न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें