कोरोना से एक की मौत, तीन लोग मिले पॉजिटिव
- जिले में एक्टिव केस की संख्या 56 हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को आई रिपोर्ट में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मिले सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इसके साथ ही 17 लोग स्वस्थ हुए हैं।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार केे आई रिपोर्ट में बेलहर क्षेत्र के 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। वह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे और एक सप्ताह पूर्व लखनऊ के डॉक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार की शाम उनकी मौत हो गई। कोविड प्रोटोकाल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ ही तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें खलीलाबाद का एक, नाथनगर का एक और अन्य जनपद का एक व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा 17 लोग मंगलवार को स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 56 हो गई है। अब तक जिले में 8,901 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 8,745 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 422 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले में 4,31,854 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। सभी लोग मास्क लगाए और सामाजिक दूरी का पालन करें।