फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र के कटार मिश्र गांव निवासी मृतक प्रमात्मा सिंह के रोते बिलखते परिजन।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बाइक से गिरकर पूर्व प्रधान की मौत
विज्ञापन

- घर से जा रहे थे मुखलिसपुर बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के कटार मिश्र गांव निवासी पूर्व प्रधान की शनिवार को दोपहर में हुए हादसे में मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विकास खंड हैंसर बाजार के कटार मिश्र गांव निवासी 60 वर्षीय परमात्मा सिंह शनिवार दोपहर में बाइक से मुखलिसपुर बाजार जाने के लिए निकले। मुखलिसपुर- साखी मार्ग पर पहुंचे तो बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आई। सड़क पर अचेत अवस्था में उन्हें पड़ा देख राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
एसओ केडी सिंह ने इस तरह की घटना की जानकारी से इनकार किया है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें