मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली। दुधारा क्षेत्र के पिपरा बोरिंग स्थित मेडिकल स्टोर में चोरों ने चोरी की। मेडिकल स्टोर में रखा 50,000 रुपये नकदी उठा ले गए। शनिवार को पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले मामले की जांच शुरू कर दी।
बखिरा क्षेत्र के कुसुरूकला निवासी आफाक अहमद पुत्र अली कौसर की दुधारा क्षेत्र के पिपरा बोरिंग में मेडिकल स्टोर है। आफाक अहमद का आरोप है शुक्रवार रात अज्ञात चोर उसके मेडिकल स्टोर के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और चोरी की वारदात की। चोर उसके मेडिकल स्टोर से 50,000 रुपये नकदी उठा ले गए।
शनिवार की सुबह पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि घटना की सूचना पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।