फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसे में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग हादसे में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

- घायलों को सीएचसी मलौली से जिला अस्पताल रेफर किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में एक शख्स की जहां मौत हो गई, वहीं मां- बेटा समेत तीन लोग घायल हो गए। डॉक्टरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के प्रजापति पुर गांव निवासी 50 वर्षीय बहादुर और डेफरा गांव के डिहवा टोला निवासी 35 वर्षीय पवन एक ही बाइक से कटार मिश्र से प्रजापतिपुर की तरफ जा रहे थे। जब वह निरंजनपुर गांव के करीब पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जाकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे 50 वर्षीय बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई और पवन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
दूसरी घटना राम जानकी मार्ग पर धनघटा के पास हुई। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बनिया बारी निवासी 21 वर्षीय दीप नारायण अपनी माता पार्वती 50 वर्ष को बाइक पर बिठाकर धनघटा से हैंसर बाजार की तरफ जा रहे थे। धनघटा चौक से एक किलोमीटर आगे गए तो एक बंदर पेड़ से उनके बाइक पर कूद गया। जिससे मां-बेटा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें