फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट से ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट से ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन

- भुजैनी के पास ट्रक खराब हो जाने पर मिस्त्री की तलाश में गया था कांटे
- पीड़ित भाई ने कोतवाली में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
कांटे/संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांटे तिराहे के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर कांटे चौकी के पुलिसकर्मी पहुंच गए।
बिहार के बक्सर जिले के समिरा थाना क्षेत्र के बड़काराजापुर निवासी संतोष यादव पुत्र लोरिक यादव ने बताया कि उसका भाई 28 वर्षीय सुरेश यादव ट्रक ड्राईवर था। बुधवार को भाई सुरेश ट्रक लेकर खलीलाबाद गया था। भुजैनी के पास रात में ट्रक खराब हो गई। किसी की बाइक मांग कर मिस्त्री की तलाश में रात में ही कांटे चौराहे पर गया था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने भाई को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पीड़ित परिवार के लोग कोतवाली आए और बाद में पोस्टमार्टम हाउस गए। कांटे चौकी प्रभारी बलराम पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें