फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए स्काउट गाइड ने लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज के पास लोगों में मास्क बाटते डीआईओएस।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए स्काउट गाइड ने लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड की ओर से बृहस्पतिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया।
हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज गेट से डीआईओएस गिरीश कुमार व प्रबंधक अमरनाथ रूंगटा ने रैली को रवाना किया। यह रैली शहर के विभिन्न स्थानों पर गुजरते हुए पुन: विद्यालय पर पहुंची। इस दौरान मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड एवं जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव के साथ सहायक आयुक्त अभिषेक कुमार सिंह, स्काउट प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह आदि ध्वनि विस्तारण यंत्र से लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया और सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील की। इस अवसर पर समिति मौर्य, अभिनेष दुबे, प्रताप सिंह, राजा सिंह, राहुल चौधरी, संदीप कुमार, संदीप चौरसिया, विकास मिश्रा, विशाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें