फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलहर कला चौराहे पर बाइक के पोल से टकराई, किशोर की मौत

विज्ञापन
नगर पंचायत बेलहर कला में दुर्घटना में मृतक युवक के रोते बिलखते परिजन।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बेलहर कला चौराहे पर बाइक के पोल से टकराई, किशोर की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। बुधवार को बेलहर कला चौराहे पर अनियंत्रित होकर पोल से बाइक के टकरा जाने से किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इधर इकलौते बेटे की मौत से परिजन सहम गए। परिजनों की मांग पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

बेलहर कला नगर पंचायत के टोला कोठवा निवासी 15 वर्षीय निखिल शर्मा पुत्र ज्ञानधर शर्मा बुधवार को बाइक में पेट्रोल डलवाकर राजघाट जा रहा था। उसी दौरान बेलहर कला चौराहे पर अनियंत्रित होकर बाइक के पोल से टकरा जाने से निखिल की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू की। जबकि पीड़ित परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित के घर में भागवत कथा का आयोजन था। परिजन कलश यात्रा में बाबा मोहकम दास राजघाट पहुंचने वाले ही थे। इधर निखिल की हादसे में मौत की खबर पहुंच गई। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि परिजनों की मांग पर पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें