फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने साइकिल सवार छात्रा को चपेट में लिया, मौत

विज्ञापन
मेंहदावल सीएचसी में मृतक छात्रा के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पिकअप ने साइकिल सवार छात्रा को चपेट में लिया, मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बृहस्पतिवार को मेंहदावल और बाराखाल के बीच पिकअप की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बढ़या ठाठर गांव निवासी 20 वर्षीय वंदना चौधरी पुत्री जयचंद्र चौधरी राजकीय महाविद्यालय बाराखाल में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह घर से साइकिल से महाविद्यालय जा रही थी। मेंहदावल अैर बाराखाल के बीच में पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए और छात्रा वंदना को सीएचसी मेंहदावल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पिता जयचंद चौधरी ने बताया कि उनके पाए 20 वर्षीय बेटी वंदना और 12 वर्षीय बेटा विकास चौधरी है। हादसे में इकलौती बेटी की मौत हो गई। बेटी होनहार थी। हादसे ने उसकी बेटी को छीन लिया। बेटी की मौत से मां उर्मिला का रो- रोकर बुरा हाल है। सीओ राम प्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना करने वाले चालक को वाहन के साथ पुलिस ने पकड़ लिया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें