दुधारा थाना के बीएमसीटी मार्ग के पैड़ी चौराहे के पास घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : KHALILABAD
बाइक भिड़ीं, एक की मौत, दूसरा घायल
सेमरियावां। बीएमसिटी मार्ग पर पैड़ी चौराहे व पेट्रोल पंप के बीच सोमवार को दो बाइक में हुई टक्कर में दो युवक घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल बस्ती भेजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। जिसमें से एक की रास्ते में मौत हो गई।
भाटपारा गांव के अब्दुल करीम (23) सेमरियावां की ओर जा रहे थे। वहीं सेमरियावां गांव निवासी कमरूद्दीन (18) सेमरियावां से बाघनगर की ओर आ रहा था। शाम को पैड़ी चौराहे के पास दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर बाघनगर चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल बस्ती भेजवाया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। अब्दुल करीम की रास्ते में मौत हो गई। संवाद