फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएं : डॉ. राजेेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएं : डॉ. राजेेश
विज्ञापन

जीएम कम्यूनिटी प्रोसेस ने स्वास्थ्यकर्मियों संग की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महानिदेशक कम्यूनिटी प्रोसेस डॉ. राजेश झा ने डीसीपीएम, बीसीपीएम व आशा संगिनी के साथ वर्चुअल मीटिंग की। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आशा संगिनी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग करते हुए उन्हें दक्ष बनाएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आशा संगिनी को मोबाइल एप के जरिए सूचनाएं एकत्र करनी होगी। इसके लिए सभी को मोबाइल उपलब्ध कराया गया है, शीघ्र ही ट्रेनिंग देकर इसकी शुरूआत की जाएगी। इससे आशा संगिनियों को कार्य करने में सहूलियत मिलेगी और उनका समय बचेगा। उन्होंने कलस्टर मीटिंग के जरिए आशाओं की क्षमता वृद्धि, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर होने वाले जांच, उपचार आदि के बारे में भी जानकारी दी। विभिन्न मदों में होने वाले भुगतान के बारे में जानकारी दी और कहा कि सभी को भुगतान के बारे में पता होना चाहिए। बैठक में डीसीपीएम संजीव कुमार सिंह, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, कुमार सत्यम, राकेेश यादव, सुनील मौर्य, रंजना, नंदनी राय, आशा संगिनी सरोज यादव, मीना देवी, मनोरमा, अंजनी चौधरी, मीनू शर्मा, ललित देवी, विजय लक्ष्मी, कौशिल्या, वेदांती, मुन्नी देवी, अरूणा भारती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें