फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनुपस्थित तीन ग्राम सचिवों का एक दिन का वेतन रोका

Fri, 24 Oct 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां के बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय ने शुक्रवार ग्राम सचिवों, ब्लाॅक कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। बीडीओ ने बैठक में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे तीन ग्राम सचिव का एक दिन का वेतन बाधित करते नोटिस देकर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीडीओ सेमरियावां धर्मेश चंद्र पांडेय शुक्रवार को ब्लाॅक कार्यालय में ग्राम सचिवों व ब्लाॅक के अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों मनरेगा, पीएम आवास, मुख्यमंत्री आवास, सामुदायिक शौचालय निर्माण, फैैैमिली आईडी, विकसित भारत फीडबैक आदि की समीक्षा की। बैठक के दौरान में ग्राम सचिव प्रवेश कुमार, गुलाब चंद, अलाउद्दीन अनुपस्थिति रहे।
इससे इनके तैनाती गांव की मनरेगा व पीएम आवास, मुख्यमंत्री आवास समेत आदि योजनाओं की प्रगति समीक्षा नहीं हो सकी। ये सभी कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह और उदासीन पाए गए हैं। बीडीओ ने अनुपस्थित पाए गए तीनों सचिव का शुक्रवार का एक दिन का वेतन रोक दिया है और स्पष्टीकरण मांगा है। तीन के अंदर संतोष जनक जवाब न दिए जाने पर आगे की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करा कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम सचिव कुणाल सिंह, अनिल कुमार चौधरी, लवकुश, अस्तित्व गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें