अब तक जिले में 3095 लोग मिल चुके हैं पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कोरोना का एक मरीज मिला। इसके साथ ही 1,432 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3,095 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं, जबकि 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को मिला कोरोना का मरीज सेमरियावां क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि 1,432 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3,095 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 44 लोगों की मौत हो चुकी है। 19 एक्टिव केस हैं। 1,454 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।