युवक को कलेक्ट्रेट परिसर से निकालते पुलिसकर्मी।
- फोटो : KHALILABAD
युवक ने कलेक्ट्रेट पर किया हंगामा, बोला- ‘मै कमिश्नर हूं’
- जोर-जोर से चिल्लाने पर जुटी लोगों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कमिश्नर बस्ती मंडल अनिल सागर के कलेक्ट्रेट निरीक्षण के दौरान शुक्रवार को एक युवक पहुंचकर हंगामा करने लगा। वह अपने आप को कमिश्नर बताते हुए चिल्लाने लगा। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से कमजोर है। सुरक्षाकर्मियों ने जब हटाने की कोशिश की तो वह चिल्लाने लगा। लगभग एक घंटे के बाद वह स्वयं कलेक्ट्रेट परिसर से चला गया। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई थी।
शुक्रवार दोपहर कमिश्नर बस्ती मंडल अनिल सागर कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर रहे थे। उसी दौरान डीएम कार्यालय सामने एक युवक पहुंच गया और अपने आप को कमिश्नर बताते हुए चिल्लाने लगा। वह कमिश्नर को नाम लेकर बुलाने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने जब उसे हटाने की कोशिश की तो सबको सस्पेंड करने की धमकी देने लगा। करीब एक घंटे तक ड्रामा चलता रहा। बाद में वह कलेक्ट्रेट के बार स्वयं चला गया। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने राहत की सांस ली।