संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान ताना-बाना भवन के पास से 1250 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोरखपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम सोमवार की शाम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को संतकबीरनगर के ताना-बाना भवन के पास रोककर उसकी तलाशी ली तो 1250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जुगनू पासवान निवासी भैरोपुर कुड़ाघाट, गोरखपुर बताया। आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद की गई।