फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग को मिली कामयाबी

विज्ञापन
बखिरा ओर आबकारी पुलिस की संयुक्त टीम ने कच्ची शराब के साथ आरोपी को पकड़ा। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
60 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन

आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त छापेमारी के तहत हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। आबकारी विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त छापेमारी में शनिवार को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह और निरीक्षक भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को प्राईवेट वाहन से हमराहियों के साथ आईजीआरएस से प्राप्त शिकायती पत्र की जांच करने बखिरा क्षेत्र के मेडौरा-पिकौरा जा रहे थे। भिटवा चौराहे पर बखिरा थाना क्षेत्र के एसआई विजय प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ मिल गए। जिनसे शिकायत के संबंध में जानकारी ली जा रही थी। जरिए मुखबिर पता चला कि मेडौरा-पिकौरा में ही एक व्यक्ति अपने घर के पीछे झोपड़ी में भट्ठी लगाकर कच्ची शराब का कारोबार कर रहा है। सूचना मिलते ही छोपमारी की गई तो मौके पर ही 60 लीटर कच्ची शराब पन्नी में रखी हुई थी। टीम को देखते ही एक युवक भागने लगा, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मेड़ौरा-पिकौरा निवासी बजरंगी बताया। जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कतरे हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें