फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फर्जी पासपोर्ट वेरिफिकेशन में एक गिरफ्तार

Sun, 21 Apr 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-विदेश से मुंबई उतरने पर एयरपोर्ट प्रशासन ने कस्टडी में लिया
विज्ञापन

-कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई पूरी करके आरोपी को जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति फर्जी पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराकर विदेश की सैर कर आया। वापस आने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने आरोपी को कस्टडी में लेकर स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद मुंबई गई कोतवाली पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक महुली क्षेत्र के भिटनी दुधारी गांव निवासी रामकिशुन पुत्र रघुनंदन अपने पासपोर्ट का फर्जी वेरिफिकेशन कराकर विदेश चला गया। महुली थाना से पासपोर्ट वेरिफाई नहीं होने पर जिला मुख्यालय से क्लीयर कर दिया गया था। जिसके बाद रामकिशुन का पासपोर्ट बनकर आ गया और वह उसी पासपोर्ट पर विदेश चला गया। जबकि महुली थाना में वर्ष 1999 में रामकिशुन के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

फर्जी पासपोर्ट वेरिफिकेशन का मामला जांच में आने के बाद उसका नंबर 101 पाया गया। तमाम आरोपी के जेल जाने के बाद पुलिस ने मामले में लुक आउट नोटिस जारी कराया। 17 अप्रैल को केन्या से मुंबई वापस आने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने कस्टडी में लेकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद जिसके बाद चौकी प्रभारी बरदहिया पवन कुमार मुंबई जाकर आरोपी को हिरासत में लेकर खलीलाबाद कोतवाली आए। आरोपी के पास से पुलिस ने पासपोर्ट, टिकट, निर्वाचन आयोग का पहचानपत्र समेत अन्य सभी संदिग्ध दस्तावेज बरामद कर लिए। जिसके बाद समस्त वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करके उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


फर्जी पासपोर्ट वेरिफिकेशन के मामले महुली थाना क्षेत्र निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद जेल भेजा जा रहा है।
- ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें