फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डेढ़ करोड़ खर्च किए,10 साल बाद भी नहीं मिली सका पानी

Sun, 06 Apr 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सांथा विकास खंड के पसाई गांव में जलापूर्ति के लिए बनाई गयी पानी की टंकी 
विज्ञापन
सांथा। ब्लाॅक क्षेत्र सांथा के पसाई गांव में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगभग डेढ़ करोढ़ रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। 10 साल बीतने के बाद भी घरों तक स्वच्छ जल नहीं पहुंच सका है। पसाई गांव में ओवर हेड टैंक का निर्माण वर्ष 2013- 14 में कराया गया था। एक दशक बीतने के बावजूद अभी लोगो के घरों तक पानी की आपूर्ति नही की जा सकी हैं । जबकि पूरे गांव में पाइप लाइन बिछा दी गई है। कार्यदायी संस्था जल निगम ने पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क खोदकर व नालियां तोड़कर पूरे गांव में पाइपलाइन बिछा दी। लोगों के घरों के सामने कनेक्शन के लिए पाइप भी डाल दिया।
विज्ञापन

स्वच्छ पेयजल की आस लगाए ग्रामीणों के हाथ अब तक निराशा के सिवाय कुछ भी नहीं लगा। दस साल का समय बीतने के बाद भी पेयजल नसीब नहीं हो पाया है। अब तक गांव के लोग स्वच्छ जल की आस लगाए हुए बैठे हैं।
पानी नसीब नहीं हुआ, सड़कें भी तोड़ दी: पसाई के ग्राम प्रधान फोटू खान और निवासी साबिर अली, मुहम्मद उमर, अली हुसैन, अनीबुल्लाह, साद खान, अलीरजा आदि का कहना है कि इतना धन खर्च होने के बावजूद लोगों के घरों में साफ पानी अभी तक नही पहुंच सका है।
विज्ञापन

दस वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक विभाग ने टंकी को हैंडवोअर नहीं किया है। गांव की इंटरलाॅकिंग सड़क तथा नालियां अच्छी थीं। पाइपलाइन बिछाने के नाम पर उसको तोड़ दिया गया है और मरम्मत भी नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें