फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 600 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महुली पुलिस ने मंगलवार को 600 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने रामजीयावन यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी फूलुई सेमरौना, थाना धनघटा को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें