फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक व स्टाफ पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक और स्टाफ पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर के तितौवा मोहल्ला निवासी श्याम कुमार पांडेय पुत्र जगदीश पांडेय ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनकी भतीजी सुमन पांडेय को अचानक पेट दर्द होने पर मुखलिसपुर रोड बनियाबारी स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला जो उक्त अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत है, उनकी सलाह पर 20 मई 2016 को मरीज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद भर्ती कर लिया।
पीड़ित का आरोप है कि 15 दिन तक भर्ती रहने और इलाज के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। दवाओं के दुष्प्रभाव से मरीज को पैरालिसिस हो गया। जब उपचार के संबंध में जानकारी मांगी गई तो कथित रूप से चिकित्सक ने अभद्र व्यवहार कर भगा दिया। पीड़ित पक्ष ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि प्राप्त सूचना में अस्पताल तथा वहां कार्यरत चिकित्सक व स्टाफ का पंजीकरण नहीं पाया गया। कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर संबंधित अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक व स्टाफ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें