कोर्ट के आदेश पर फील्ड अफसर समेत तीन के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज
बेलहरकला के बसहिया निवासी अकालपति को आरोपियों ने लोन दिलाने का झांसा देकर कागजात कर कराए हस्ताक्षर और दो हजार नकदी लिए
लोन मिला नहीं और वसूली का भेज दिया नोटिस
संतकबीरनगर। न्यायालय स्पेशल जज एससी एसटी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने फील्ड अफसर समेत तीन लोगों के खिलाफ जालसाजी, गबन और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पीड़िता का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर कागजात पर हस्ताक्षर करवाए और उससे दो हजार नकद रुपये भी ले लिए। रकम मांगने पर आरोपी उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित भी किए।
बेलहर कला क्षेत्र के बसहिया निवासी 50 वर्षीय अकालपति पत्नी मिट्ठू का आरोप है कि वह चार साल पूर्व आरोपी कैलाश, जिलाजीत चौधरी व नरसिंह उत्तर प्रदेश सहाकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा खलीलाबाद से लोन लेने का प्रयास किया। आरोप है कि एक माह तक दौड़ाने के बाद आरोपियों ने उससे कई कागजात पर हस्ताक्षर कराकर उसकी आईडी एवं 2,000 रुपये नकद ले लिए। आरोप है कि लोगों ने कहा कि अब उसे लोन नहीं मिलेगा। उसके बाद वह निराश होकर घर चली गई। एक साल पूर्व उक्त एलबीडी बैंक शाखा खलीलाबाद से नोटिस प्राप्त हुआ। जिसके बारे में पूछने पर पता चला कि धोखाधड़ी एवं फ्रॉड करके नाजायज धन वसूलने के लिए बैंक लोन बकाया होना बताकर वसूली का नोटिस जारी कर दिया है। जिसके संबंध में उसे बिल्कुल पता नहीं है। उसने उस बैंक से कभी कोई लोन नहीं ली है। बैंक से नोटिस मिलने के बाद वह कई बार अभियुक्त से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं मिले। सिर्फ आरोपी जिलाजीत का नौकर मिला। आरोप है कि वह 10 जून 2022 को शाम चार बजे अभियुक्तगण चौधरी कृषि केंद्र इंडियन बैंक शुगर मिल रोड से मुलाकात की, तब अभियुक्तगण ने बताया कि उसके नाम से लोन बकाया है। पीड़िता ने दिया हुआ अपना 2,000 रुपये वापस मांगा तो जिलाजीत चौधरी एवं कैलाश यादव ने उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। फील्ड अफसर नरसिंह ने उसे दुकान से बाहर भगा दिया। दोबारा दिखाई देने पर जानमाल की धमकी दी। आरोप है कि पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जरिए रजिस्टर्ड डाक से एसपी को सूचना दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने मजबूरन कोर्ट की शरण ली। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि कैलाश यादव निवासी कुसम्हा बखिरा, जिलाजीत चौधरी निवासी चौधरी कृषि केंद्र निकट इंडियन बैंक शुगर मिल रोड खलीलाबाद और नरसिंह फील्ड अफसर एलडीबी बैंक लिमिटेड उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक शाखा खलीलाबाद के खिलाफ जालसाजी, गबन और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।