फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर देवर और देवरानी के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 22 Aug 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को महुली पुलिस ने गोरखपुर जिले के चरगावां ब्लाॅक क्षेत्र के हाता कला स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यपिका व महुली थाना क्षेत्र के धोबखरा की मूल निवासिनी महिला की तहरीर पर देवर-देवरानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ महुली रजनीश राय ने बताया कि धोबखरा गांव निवासिनी प्रधानाध्यापिका अल्पना पांडेय ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पति की मौत के बाद वह गोरखपुर में रहकर नौकरी करती हैं। ससुर भी उसके साथ ही रहते हैं और बेटा बाहर नौकरी करता है। अक्सर वह ससुराल महुली क्षेत्र के धोबखरा आती-जाती रहती हैं। महिला के अनुसार उनका देवर संकटा प्रसाद मकान बनवाने के लिए पैसा मांगा, कुछ दिन बाद वापस करने का वादा किया। विश्वास करके वह देवरानी आराधना पांडेय के नाम से दो चेक के माध्यम से 11 लाख रुपये दिया। जिसे आराधना ने 16 जून व 6 सितंबर 2019 को भुगतान बैंक से करा लिया।
विज्ञापन

जब देवर देवरानी ने उक्त पैसा से अपना मकान बनवा लिया। तब वह पैसा वापस मांगना शुरू की तो टाल-मटोल करने लगे। काफी समय पैसा नहीं मिला तो 12 जनवरी 25 को दिन के दस बजे वह पैसा लेने अपने गांव धोबखरा पहुंची। उनके घर पर दूसरा ताला लटक रहा था।
उनके घर पर देवर संकटा प्रसाद ने ताला लगाकर कब्जा कर लिया। जब वह देवर देवरानी से कारण पूछा तो वह भड़क गए और गाली देकर भगाने लगे। एसओ रजनीश राय ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें