विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए चल रहे नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को तीनों विधानसभा सीटों पर 21 नामांकन हुए। धनघटा सीट पर छह, खलीलाबाद सीट पर 11 और मेंहदावल सीट पर चार प्रत्याशियों ने पर्चे भरे।
दो फरवरी से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को खलीलाबाद सीट पर सपा से जावेद अहमद, राष्ट्रीय लोकदल से गंगा सिंह सैैंथवार, समाज सेवा पार्टी के अलाउद्दीन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के धनुषधारी, बहुजन मुक्ति पार्टी के शैलेंद्र कुमार समेत अखंड बहादुर पाल, मोहम्मद अमान, सत्य नारायण, प्रेम प्रकाश त्रिपाठी व राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी और मनभावती ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।
धनघटा सीट पर सपा से अलगू प्रसाद चौहान, भाजपा से श्रीराम चौहान, भारतीय सुभाष सेना से धर्मदास, रालोद से अंजू देवी और बंटीलाल, भजुराम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। मेंहदावल सीट पर भारतीय सुभाष सेेना से राम बचन, जन अधिकार पार्टी से प्रहलाद और अमित कुमार, व किसलावती देवी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। नामांकन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट के आस-पास बैरिकेडिंग कर सभी रास्तों को बंद कर दिया गया था।
मुख्य द्वार से सिर्फ गहन तलाशी के बाद प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक को ही प्रवेश मिल सका । नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट को जाने वाले मार्गों पर भी आवागमन पूरे दिन बाधित रहा। डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि अंतिम दिन कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
कहां से कितने प्रत्याशी ः दो फरवरी से नौ फरवरी के बीच चले नामांकन के दौरान मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र से कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, जबकि खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से कुल 25 तथा धनघटा विधान सभा क्षेत्र से कुल दस प्रत्याशियों ने नामांकन किया