फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोकायुक्त के निर्देश पर ग्राम पंचायत कुड़वा के कार्यों की हुई जांच

Sat, 24 May 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा में हुए विकास कार्यों में गोलमाल की शिकायत पर शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम ने जांच की। इस दौरान विकास कार्यों को परखा। टीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर आख्या लोकायुक्त कार्यालय पर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत केवटलिया अव्वल मोहल्ला वासी रामकुमार प्रजापति ने लोकायुक्त से 22 बिंदुओं पर ग्राम पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें मनरेगा, स्कूल के कायाकल्प, सार्वजनिक शौचालय, दिव्यांग शौचालय, खड़ंजा मरम्मत, प्रधानमंत्री आवास, गौशाला और नाली चकरोड निर्माण, पंचायत भवन के चहारदीवारी निर्माण, पंचायत भवन में टाईल्स, रंगाई पुताई के नाम पर व्यापक रूप से भ्रष्टाचार का अरोप लगाया।
ग्रामीण क्षेत्र में खेल के प्रति बच्चों को जोड़ने के लिए ग्राम पंचायत में खेल मैदान निर्माण के नाम पर अवैध रूप से भुगतान भी कराया गया, लेकिन धरातल पर कार्य नहीं होने और इंडिया मार्का हैंडपंप मरम्मत के मद में भी गोलमाल समेत 22 बिंदुओं पर शिकायत की गई। इसे संज्ञान में लेते हुए लोकायुक्त ने जिलाधिकारी को जांच तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर जांच कराते हुए संयुक्त हस्ताक्षर करके उक्त जांच आख्या भेजने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार को टीम ने जांच की और रिपोर्ट लोकायुक्त को भेजने की बात कही है। जांच टीम में उपजिलाधिकारी संजीव कुमार राय, जय सिंह सहायक अभियोजन अधिकारी और अमरनाथ, सहायक अभियंता नलकूप खंड शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें