फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रशिक्षण के चौथे दिन शिक्षकों ने किया समूह कार्य

विज्ञापन
बीआरसी सेमरियावां पर शिक्षक प्रशिक्षण का चौथा दिन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। बीआरसी सेमरियावां पर चल रहे पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण के चौथे दिन सोमवार को गतिविधि आधारित शिक्षण पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और समूह कार्य के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों में भाषाई एवं गणितीय दक्षताओं के विकास के लिए गतिविधि आधारित और सहभागी शिक्षण के तरीकों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने समूहों में कार्य करते हुए चार्ट और विभिन्न शिक्षण सामग्रियों के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रशिक्षण में जफीर अली, गणेश प्रसाद चौरसिया, केएन पांडेय, सूचित कुमार जायसवाल एवं संतोष कुमार तिवारी ने प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने कहा कि कक्षा शिक्षण को बच्चों के लिए रुचिकर और प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय परिवेश और दैनिक जीवन से जुड़ी गतिविधियों को शामिल करना जरूरी है। बच्चों को केवल पाठ पढ़ाने के बजाय उन्हें गतिविधियों में सहभागी बनाकर सीखने के अवसर देने चाहिए। इससे बच्चों में सीखने के प्रति रुचि और समझ दोनों विकसित होती हैं।
विज्ञापन

चौथे दिन शिक्षकों के बीच समूह चर्चा के दौरान कक्षा-कक्ष की वास्तविक परिस्थितियों में एफएलएन गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रशिक्षकों ने निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को हासिल करने के लिए बच्चों की बुनियादी भाषायी एवं गणितीय दक्षताओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
इस दौरान अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, साद अहमद, खलीलुर्रहमान, सुनीता देवी, फारूक आज़म, शाहिद, धर्मेंद्र, राम कुमार आदि मौजूद रहे।य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें