फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पहले दिन 400 शिक्षकों ने पदोन्नति के लिए कराई काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को डॉयट में 400 शिक्षकों ने काउंसिलिंग कराई। यह प्रक्रिया शुक्रवार को भी होगी। काउंसिलिंग प्रक्रिया का डॉयट प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि पारदर्शिता तरीके से प्रमाणपत्रों की जांच की जाए। जो प्रमाणपत्र नहीं हैं उसे शिक्षकों से मंगा लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने काउंसिलिंग प्रक्रिया के एक-एक कक्ष में जाकर व्यवस्था देखी। इस दौरान जफीर अली करखी, सोनू दुबे समेत अन्य मौजूद रहे।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि दो दिवसीय काउंसिलिंग में 983 शिक्षकाें के प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाना है। पहले दिन बृहस्पतिवार को 400 शिक्षकों ने काउंसिलिंग कराई है। यह प्रकिया शुक्रवार को भी जारी रहेगी। र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें