फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रामनवमी पर मां सिद्धिदात्री का पूजन कर मांगीं मन्नतें

Thu, 18 Apr 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धार्मिक अनुष्ठान व भंडारे का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। रामनवमी पर भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। वहीं नौ दुर्गा के रूप में कन्याओं का पूजन-अर्चन कर भोजन कराया गया। घरों व मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए।

चैत्र नवरात्र की नवमी को मां सिद्धिदात्री की भक्तों ने पूजा-अर्चना की। पंडित राधेश्याम पाण्डेय ने बताया कि मां दुर्गा की नवीं शक्ति का नाम मां सिद्धिदात्री है। इनकी उपासना से सभी प्रकार की सिद्धियां पूर्ण होती हैं। खलीलाबाद के समय माता मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लग रही। मंदिरों में मुंडन कार्यक्रम, धार्मिक अनुष्ठान व भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नवमी को बरदहिया बाजार स्थित मां सिद्धिदा मंदिर, वन देवी मंदिर, पाटेश्वरी माता मंदिर, समय माता मंदिर स्टेश्नपुरवा, लहुरादेवा, बखिरा दुर्गा मंदिर, मेंहदावल, नगरवाली मंदिर, बाराखाल मंदिर समेत जनपद के सभी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। मां सिद्धिदा मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन

000000000000000000

नव दुर्गा के रूप में पूजी गईं कन्याएं

शास्त्रों में कन्याओं को देवी का रूप माना गया है। नवरात्र पर व्रत रखें भक्तों ने घरों और मंदिरों में कन्याओं का पांव पखार कर पूजा अर्चना की और भोजन करया। नवरात्र व्रत रखकर नौ कन्याओं को भोजन कराना विशेष फलदायी माना गया है। भक्तों ने कन्याओं को भोजन कराने के बाद उन्हें फल व द्रव्य भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें