मगहर। एडीजी केएस प्रताप बुधवार को पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के साथ सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीर चौरा परिसर पहुंचकर कबीर की समाधि व मजार का दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर संत पुजारी दास ने स्वागत किया और साथ ही कबीर के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज राजीव सिंह, मोतवल्ली खादिम हुसैन, सन्त विनोद दास, सन्त वैद्य रामसरन दास, सभासद अवधेश सिंह, सभासद मेंहदी हसन आदि मौजूद रहे। संवाद