क्षेत्र के बघुआं, तिघरा स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर में भारतीय नववर्ष पर झांकी, प्रभातफेरी व गीत संगीत का कार्यक्रम हुआ। जयघोष करते हुए यह प्रभातफेरी
विद्यालय से आरम्भ होकर दुर्गामंदिर, विकास खंड कार्यालय से होकर कोपिया शिवमंदिर पहुंचा। ग्रामप्रधान मानसिंह ने सभी लोगों को इस मौके पर फलाहार कराया। इस दौरान बेहतर प्रतिभाग करने वाले कक्षा एक से आठ तक के कुल 154 छात्रों को प्रबंध ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य रामनिधि तिवारी ने कहा चैत प्रतिपदा से भारतीय नववर्ष की शुरुआत होती है।
सृष्टि का आरंभ भी इसी दिन से होता है। विक्रम संवत का आरंभ विक्रमादित्य ने किया था। प्रभु श्रीराम का जन्म भी आज ही हुआ था। नवरात्रि के नौ दिनों तक माँ दुर्गा की आराधना भी की जाती है। नए साल से नवल रश्मियाँ समूचे पृथ्वी पर अपनी आभा बिखरते हुए मानव को नवीनता का संदेश देती है।
इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, बालरूप कन्नौजिया, महेंद्र सिंह, सुशील चौधरी, नंदा यादव, रविंद्र सिंह, शंकर सरन पाण्डेय, जयचंद चौधरी, आदर्श पांडेय आदि उपस्थित रहे।