फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चैत्र रामनवमी पर कन्याओं को कराया भोजन, लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
हरिहरपुर में कन्याओं को भोजन कराकर नवरात्र व्रत की पूर्णाहुति करते लोग। संवाद
विज्ञापन
हरिहरपुर। चैत्र नवरात्र के समापन पर रामनवमी के दिन व्रती परिवार के लोगों ने हवन-पूजन के बाद कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान क्षेत्र के मंदिरों पर हवन-पूजन का कार्यक्रम दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को नाथनगर, महुली और हरिहरपुर स्थित दुर्गा मंदिरों पर हवन-पूजन का कार्यक्रम चलता रहा। नौ दिनों तक व्रत रहने वाले श्रद्धालुओं ने हवन के उपरांत कन्याओं को भोजन कराकर व्रत का समापन किया। इसी क्रम में नगर पंचायत हरिहरपुर में डेढ़ सौ साल पूर्व स्थापित दुर्गा माता मंदिर में हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें शक्ति कुमार पांडेय, अनिमेष पांडेय, आशुतोष पांडेय, आनंद पांडेय, मीना पांडेय, ज्ञान पांडेय और मधुर ने परिवार सहित मंदिर में हवन-पूजन करने के बाद कन्याओं का चरण धोकर उन्हें भोजन कराया और दान-दक्षिणा देकर विदा किया।
विज्ञापन

व्रत की पूर्णाहुति पर परिवार के लोगों ने दान-पुण्य कर व्रत का समापन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें