फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से हुई थी ओमप्रकाश की मौत

Thu, 11 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
  उड़सरा गांव निवासी ओमप्रकाश तिवारी को दुधारा क्षेत्र के लखमा गांव में मंगलवार की रात चोर-चोर कह कर कुछ लोगों ने मार डाला था। पुलिस ने लखमा गांव के बब्बू और रामजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

  जबकि बब्बू की तहरीर पर पुलिस मृतक ओमप्रकाश तिवारी के खिलाफ चोरी के प्रयास का केस भी दर्ज की थी। मृतक की पत्नी विद्यावती ने सुनियोजित ढंग से अपने पति की हत्या किए जाने का आरोप गांव के दो लोगों के अलावा कुछ अन्य पर मढ़ते हुए केस दर्ज करने की मांग तहरीर देकर कर चुकी है।
 मंगलवार की रात में ओम प्रकाश तिवारी का लखमा गांव में जाने का प्रयोजन और फिर उसकी हत्या का मोटिव अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
  पुलिस सूत्रों की माने तो अभी तक पुलिस की जांच पड़ताल में प्रेम प्रपंच में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। एसओ सतानंद पांडेय बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट लगना आया है।
विज्ञापन

 इसके अलावा सात अन्य चोटे भी आई है। यह तो साफ हो गया है कि ओमप्रकाश की मौत पिटाई करने से हुई है। घटना से जुड़े पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।
 एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया कि ओम प्रकाश की मौत छत से गिरने से नहीं हुई बल्कि मारने-पीटने से हुई है।
 हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। घटना का मोटिव भी पुलिस पता कर रही है। जल्द ही वजह स्पष्ट हो जाएगा। वैसे इस मामले में कार्रवाई किए जाने का निर्देश भी एसओ को दिया है।
   इंसेट
 प्रधान करेंगे गांव के लोगों को जागरुक:एसपी
लोहरौली। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने गुरुवार को दुधारा थाने पर ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। जिसमे कहा कि चोर का अफवाह गांवों में फैैैलाना भी अपराध है।
  पिटाई करने का अधिकार किसी को नहीं है। ग्राम प्रधान की गांव के लोगों पर मजबूत पकड़ होती है,तभी जनता उन्हें चुन कर प्रधान बनाती है। प्रधानों से अपेक्षा है कि वह अपने - अपने गांवों में बैठक करके लोगों को जागरुक करें कि चोर आने का अफवाह न फैलने दें।
  यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु गांव में दिखे तो 100 नंबर के साथ एसओ के सीयूजी नंबर पर इसकी सूचना दें,ताकि पुलिस समय से पहुंच कर कार्रवाई कर सकें।
 एसओ को निर्देश दिया कि सभी प्रधानों का मोबाइल नंबर अपने पास रखे। जिससे जरुरत पड़ने पर बातचीत कर सकें। एसपी ने कहा कि लोग चोर की अंदेशा में निर्दोष लोगों की पिटाई कर दे रहे है जो गलत है।
 यदि किसी गांव में कोई अप्रिय घटना होगी तो उसकी जिम्मेदारी से लोग बच नहीं पाएंगे।  अपराधों को रोकना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। जनता से सहयोग की अपेक्षा है। इस दौरान सीओ आर के सिंह,एसओ सतानंद पांडेय के अलावा प्रधानगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें