फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नंदिनी के घर पहुंचे ओम प्रकाश घटनास्थल का मुआयना किया

Wed, 13 Mar 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली, हर संभव मदद की बात कही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सुभासपा महिला विंग के प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की हत्या के दो दिन बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर डीघा गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नंदिनी के परिजनों से एक-एक कर बातचीत की। उन्होंने नंदिनी की जहां पर हत्या हुई थी उस कमरे को भी देखा और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
निर्धारित समय सुबह 11.30 बजे से करीब दो घंटे बिलंब से पहुंचे ओम प्रकाश राजभर सीधे नंदिनी के घर गए। वहां पर काफी भीड़ जुटी थी। नंदिनी की सास आरती और पति अच्छे लाल व अन्य परिजन बैठे हुए थे। उनके पहुंचते ही नंदिनी की सास आरती पैर पकड़ कर रोने लगी। उन्होंने सांत्वना दिया। ओम प्रकाश राजभर ने घटना की पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर मौजूद एसडीएम शैलेश दुबे, सीओ ब्रजेश कुमार सिंह को बुलाया और अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। सीओ ने बताया कि पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ था। चार जेल भेजे जा चुके है। एक की तलाश की जा रही है। हत्याकांड की सभी पहलुओं की जांच हो रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। इस दौरान भीड़ में लोग नंदिनी के हत्यारों के घरों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। एसपी और डीएम भी इस पर नजर रखे हैं और उनसे भी बातचीत की गई है। सास आरती ने कहा कि सात साल का बेटा है इसे उसके ननिहाल भेज देंगे जहां उसकी पढ़ाई होगी तो ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि इसे कही नहीं भेजा जाएगा। इसकी पढ़ाई की व्यवस्था कराई जाएगी और इसका स्कूल में नामांकन होगा ताकि यह अपने पैरों पर खड़ा हो सके। उन्होंने नंदिनी के पति अच्छे लाल को आश्वासन दिया कि अगर कोई भी जरूरत है तो उन्हें बेहिचक फोन कर बता देना। पार्टी पूरी तरह से इस शोक की घड़ी में परिवार के साथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें