फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मैजिक की टक्कर से वृद्धा की मौत

Tue, 25 Feb 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बनकटवा चौराहा पर मंगलवार को सुबह आठ बजे मैजिक की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बनकटवा चौराहा पर सुबह तेज रफ्तार मैजिक चालक ने महिला को टक्कर मार दी। घायल महिला को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान रेशमा (70) पत्नी रामसहाय निवासी बनकटवा के रूप में हुई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें