फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बोलेरो की चपेट से वृद्धा की मौत

Fri, 24 Jan 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
संमपाती देवी
विज्ञापन
मेंहदावल। मेंहदावल कोतवाली क्षेत्र के ढोढ़ गांव में बोलेरो की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेंहदावल थानाक्षेत्र के मोहिया पुल से घूरापाली जाने वाले मार्ग पर ढोढ़ चौराहे के पास रहने वाली संपाती पत्नी जयराम यादव (60) शुक्रवार की दोपहर एक बजे के करीब अपने घर की जरूरत का सामान लेने के लिए ढोड़ चौराहे पर गई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान के एक बोलेरो चालक तेज गति से बढ़या ठाठर से घूरापाली की तरफ जा रहा था। महिला वाहन की चपेट में आ गई तथा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले गए। वहां पर गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बोलेरो का नंबर लोगों ने नोट कर लिया था। थानाध्यक्ष रामकृपाल सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें