फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वृद्ध की साइकिल से गिरने से मौत

Sun, 26 May 2024 10:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साड़ेकला पेट्रोलपंप के पास सामने आ रहे ट्रक को देखकर संतुलन बिगड़ा
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के कौवाठोर गांव निवासी वृद्ध साइकिल से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कौवाठोर गांव निवासी जय मंगल साहनी (60 वर्ष) साइकिल से रविवार को डीजल लेने के लिए घर से निकले थे। साड़ेकला पेट्रोलपंप के पास सामने से आ रहे ट्रक को देखकर हड़बड़ा गए। संतुलन खोकर सड़क पर गिर गए। घटना की सूचना लोगों ने परिजनो को दी। परिजन लेकर सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें