रोसयाबाजार/पौली। धनघटा थाना क्षेत्र के हड़िया माफी गांव में रविवार को सड़क पर पानी गिरने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से बादामा देवी पत्नी लालचंद उम्र 55 साल का पैर फैक्चर हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के किशन पुत्र अमरनाथ के सिर में गम्भीर चोटे आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। पुलिस के अनुसार अभी तक कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है। इसके बाद भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रार्थना पत्र मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद