फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Sun, 28 Jan 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के खम्हरियां गांव के पास हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के खम्हरियां गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि थाना क्षेत्र के पैली खास गांव निवासी हरिश्चंद्र ने प्रार्थनापत्र में बताया कि उनके पिता तुलसी (उम्र 70 वर्ष) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अक्सर घर से निकल जाया करते थे। पिता 25-26 जनवरी की रात को घर से निकलकर खम्हरिया गांव की तरफ जा रहे थे। रेलवे लाइन पार करते समय पिता ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें