फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ईंट भट्ठे पर खड़ी बस में तोडफोड़, केस

Sun, 28 Jan 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत्र के संठी ईंट भट्ठे का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के संठी ईंट भट्ठे पर खड़ी बस में तोड़फोड़ का मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। एसओ धनघटा अनिल कुमार ने बताया कि गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र स्थित पिपरसंडी गांव निवासी निर्भय सिंह ने प्रार्थनापत्र में बताया कि उनकी बस रोजना संठी से गोरखपुर चलती है।
विज्ञापन

15 जनवरी को रोज की भांति बस आकर ईंट भट्ठे पर खड़ा था। रात दस बजे के आसपास संठी गांव निवासी कुछ लोगों ने बस के चारों तरफ ईंट व पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। अगले दिन जानकारी होने पर जब लोगों के घर पूछने गए तो वह लोग भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जानमाल की धमकी दिए। वह लोग बस खरीदकर चलाने की तैयारी कर रहे हैं। जिसकी वजह से उनकी बस नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें