फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अफसर बेपरवाह..रोजगार सेवकों को 7 माह से मानदेय का इंतजार

Mon, 22 Dec 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। ग्राम पंचायतों में तैनात मनरेगा कर्मी रोजगार सेवकों को 7 माह से मानदेय नहीं मिला है। वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। वे इसके पीछे शासन स्तर पर बैठे अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन

जुलाई से मानदेय के नाम पर रोजगार सेवकों को फूटी कौड़ी भी नहीं मिली है। रोजगार सेवक संगठन ने मानदेय भुगतान के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भी दे चुके हैं। फिर भी अब तक मानदेय नहीं मिल सका है।
रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने बताया कि उनसे तमाम सरकारी कार्य जैसे बीएलओ ड्यूटी, ई-केवाईसी, क्रॉप सर्वे आदि कराए जाते हैं और इसके बदले में हर महीने 7788 रुपये का अल्प मानदेय दिया जाता है। वह भी समय से नहीं मिल रहा, जिससे उनकी स्थिति बदहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें