धर्मसिंहवा में भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य का स्वागत करते कार्यकर्ता-स्रोत कार्यकर्ता
धर्मसिंहवा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वर्तमान में राष्ट्रीय परिषद सदस्य दुर्गा राय का रविवार को धर्मसिंहवा में प्रथम आगमन पर स्थानीय नागरिकों व भाजपाइयों ने स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम भाजपा नेता राजेश तिवारी के नेतृत्व में किया गया।
संगठनात्मक कार्य हेतु धर्मसिंहवा नगर पंचायत में रविवार को पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य दुर्गा राय ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें पार्टी को मजबूत करने व संगठन के दिशा निर्देशों के पालन के संबंध में बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा दलित पिछड़ी व अल्पसंख्यक व सभी को साथ लेकर चलती है। वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बनने से पीडीए की बात करने वाले दिमागी संतुलन खो दिए हैं। संवाद